Bihar

अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में बवाल; चेहेती एक्ट्रेस का डांस देख बेकाबू भीड़ पर लाठी चार्ज, कुर्सियां टूटीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

प्रसिद्ध भोजपुरी एक्ट्रेस और स्टेज परफॉर्मर अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में औरंगाबाद में बवाल हो गया। चहेती एक्ट्रेस का डांस करीब से देखने के लिए भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि पुलिस को लाठी चलाना पड़ा। भीड़ ने बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ दी। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के कई कलाकारों को बुलाया गया था। एक पूर्व एमएलसी की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जानकारी के मुताबिक पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की शुक्रवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह थी। इस दौरान शहर के एक मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को निमंत्रित किया गया था। हजारों की संख्या में कार्ड का वितरण किया गया था। सालगिरह समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गायक गायिकाओं में गोलू राजा, अक्षरा सिंह, अनुपमा यादव, हास्य अभिनेता आनंद मोहन, नर्तकी माही मनीषा प्रमुख रूप से आए थे।

कार्यक्रम में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह एवं अनुपमा यादव मंच पर आईं। जैसे ही इन दोनों का कार्यक्रम शुरू हुआ कि लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरीकेट को पार कर मंच के नजदीक आ गए। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने उन्हें स्टेज से पीछे करने की कोशिश की मगर वे पीछे नहीं हटे तो लाठी भांजकर हटाया गया। उसके बाद बवाल मच गया। भीड़ में शामिल लोगों ने बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ दी। हंगामा देख मंच पर मौजूद कलाकार स्टेज छोड़कर चले गए। करीब आधा घंटा तक अफरातफरी मची रही। पुलिस ने जैसे तैसे हालात पर नियंत्रण किया।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

3 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

8 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago