Bihar

बिहार के आरा में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े भीषण डकैती, अपराधियों ने गार्ड से हथियार भी छीना

बिहार के आरा के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया. शीशमहल चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में सोमवार सुबह सात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई की और सुरक्षा गार्ड का लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार हो गए.

कैसे हुई लूटपाट?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी सुबह करीब सवा 10 बजे ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे. कुछ ही देर में उन्होंने सेल्समैन और गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया. विरोध करने पर सेल्समैन रोहित कुमार की पिटाई कर दी, जबकि गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज ठाकुर को धमकाकर उनका लाइसेंसी रायफल छीन लिया. इसके बाद बदमाशों ने दोनों फ्लोर पर जमकर लूटपाट की और साढ़े 10 बजे तक शोरूम में मौजूद रहे.

वारदात के बाद छपरा की ओर भागे अपराधी

लूटपाट के बाद अपराधी बड़ी ही चालाकी से मौके से फरार हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधी छपरा की ओर भागे हैं. इस डकैती में शामिल सात बदमाशों में से एक ने मास्क पहन रखा था, जबकि बाकी अपराधी बिना नकाब के थे.

पुलिस जांच में जुटी, दो संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी राज, एएसपी परिचय कुमार समेत पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने कुल कितने रुपये के जेवरात लूटे हैं. इस बड़ी लूट के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

7 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

8 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

8 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

9 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

10 घंटे ago