Bihar

टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा; 27 मार्च को आ सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 27 मार्च 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है. बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम (Bihar Board Results 2025) देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. बिहार बोर्ड हर साल यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया आयोजित करता है, जिसे 2016 से लागू किया गया है. बीएसईबी की टॉपर सत्यापन प्रक्रिया के तहत पहले टॉपर्स की सूची तैयार की जाती है, फिर उन छात्रों से संपर्क कर उन्हें पटना स्थित बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है.

बीते वर्षों में कब आया था बिहार बोर्ड का परिणाम?

परीक्षा वर्ष परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि परीक्षा समाप्त होने की अंतिम तिथि परिणाम तिथि
2020 3 फरवरी 13 फरवरी 25 मार्च
2021 2 फरवरी 13 फरवरी 26 मार्च
2022 1 फरवरी 14 फरवरी 16 मार्च
2023 1 फरवरी 11 फरवरी 21 मार्च
2024 1 फरवरी 11 फरवरी 23 मार्च
2025 1 फरवरी 15 फरवरी

बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Bihar Board Result)

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (Bihar Board Result in Hindi) घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

1 फरवरी से हुई थीं बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (Bihar Board Exam)

इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुईं, जिसमें करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसके बाद 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गईं और इनमें लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. सभी परीक्षाएं समय पर खत्म हो गईं थीं.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

12 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

20 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

20 घंटे ago