Bihar

पटना में रुपौली विधायक शंकर सिंह के घर पर हमला, बीमा भारती और गोपाल मंडल पर FIR

राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है, जहां पूर्णिया से रुपौली के निर्दलीय विधायक के आवास पर अपराधियों ने हमला किया है. वहीं उनके गेट पर लगे नेम प्लेट को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है. विधायक ने सचिवालय थाना में मामला दर्ज कराया है.

रुपौली विधायक शंकर सिंह के आवास पर हमला: बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के आवास पर गुरुवार को बीती रात लगभग 12 बजे रात को अज्ञात अपराधियों ने हमला किया. अपराधियों ने उनके घर के गेट पर तोड़फोड़ की और उनके आवास में लगे नेम प्लेट को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.

हमले के समय घर पर नहीं थे विधायक:

हमले के वक्त विधायक आवास पर मौजूद नहीं थे. जब विधायक अपने आवास पहुंचे तो देखा कि नेम प्लेट पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त किया गया है. हालांकि पहले भी इस तरह की घटनाएं उनके साथ हो चुकी है.

सचिवालय थाने में FIR:

निर्दलीय विधायक शंकर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे. जब वह वापस अपने आवास लौटे तो देखा कि उनके गेट को तोड़ दिया गया है. साथ ही आवास में लगे नेम प्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. वहीं विधायक शंकर सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत सचिवालय थाने में दर्ज करवाई है. शिकायत के बाद सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

बीमा भारती और गोपाल मंडल पर आरोप:

वहीं सचिवालय थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया है कि विधायक के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं उनके द्वारा पूर्व विधायक और गोपाल मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है. सारे बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

जेडीयू को दिया समर्थन:

बता दें कि रुपौली विधानसभा से पूर्व में विधायक रहीं बीमा भारती जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं. उन्होंने पूर्णिया से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वो हार गईं. इसके बाद रुपौली सीट से बीमा भारती ने उपचुनाव लड़ा, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने जेडीयू को समर्थन दे दिया. शंकर सिंह इलाके में बाहुबली के रूप में जाने जाते हैं और पहले भी विधायक रह चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

4 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

4 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

9 घंटे ago