Bihar

Smart Meter: AI संचालित स्मार्ट मीटर करेगा अब आपकी बिजली बचत की प्लानिंग, जानिए कैसे करेगा काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में अब बिजली बचाने में AI संचालित स्मार्ट मीटर आपकी मदद करेंगे. इसके लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने REC लिमिटेड और बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है. जिसके तहत उपभोक्ताओं को AI संचालित डेटा विश्लेषण से बिजली खपत कम करने में मदद मिलेगी. केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर यह पहल शुरू की गई है.

कैसे काम करेगा AI-स्मार्ट मीटर

बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के AI और स्मार्ट मीटर एनालिटिक्स से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत का विश्लेषण कर सकेंगे. यह उन्हें अपनी बिजली खपत के पैटर्न को समझने, अधिक बिजली खपत वाले विद्युत उपकरणों को पहचानने में मदद करेगा और ऊर्जा खपत को कम करने के लिए उचित कदम उठाने में मदद करेगा. इससे ग्रिड की विश्वसनीयता, लोड प्लानिंग, डिमांड-साइड मैनेजमेंट और कंपनी की एफिशिएंसी में सुधार होगा.

क्यों किया गया समझौता

SBPDCL के MD महेंद्र कुमार ने कहा,’उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में प्रभावी ऊर्जा विश्लेषण प्रदान करना बिहार के बिजली वितरण क्षेत्र में आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा लक्ष्य, आरईसी के सहयोग और बिजली की AI-संचालित एनालिटिक्स तकनीक के माध्यम से, पारदर्शिता बढ़ाना, बिलिंग सटीकता में सुधार करना और उपभोक्ताओं को किफायती तरीके से बिजली का उपयोग करना है.’

क्या होगा फायदा ?
  • एआई के माध्यम से बिजली की खपत का सटीक विश्लेषण किया जाएगा
  • लोड प्रबंधन में सुधार होगा
  • ग्रिड प्रबंधन में दक्षता बढ़ेगी
  • उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा की बचत के नए तरीके खोजे जाएंगे

ये रहे मौजूद :

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार की उपस्थिति में एसबीपीडीसीएल के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार, आरईसीए के क्षेत्रीय कार्यपालक सेरिन कुमार बागे एवं बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समरजीत घोष ने गुरुवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किया.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago