Bihar

थाने में घुस SHO की कुर्सी पर बैठा युवक, मना करने पर दारोगा से मारपीट कर किया लहूलुहान

बिहार के नवादा में वारिसअलीगंज थाना में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक थाने में घुसकर दारोगा से मारपीट करने लगा। उसने बचाने आए सिपाही से भी मारपीट की जिसमें दोनों लहूलुहान हो गए। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने दबोच लिया और जेल भेज दिया गया। उसे मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम पंकज कुमार है।

दरअसल एक युवक पंकज शनिवार को वारिसलीगंज थाने में घुसकर एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गया। जब उसे मना किया गया तो लड़ाई पर उतारू हो गया। उसने दारोगा जयप्रकाश कुमार और सिपाही अनुज कुमार के साथ मारपीट की। गिरफ्तार आरोपित पंकज कुमार बाजार के गौरक्षिणी मोहल्ला निवासी मनोज चौधरी का पुत्र है। उसे मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपित थाना पहुंचा और थानेदार की कुर्सी पर बैठ गया। मना करने पर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगा। इस बीच प्रशिक्षु दारोगा ने युवक को अन्य कुर्सी पर बैठने को कहा। इसके बाद वह थाना परिसर में पेड़ की टहनी से उन पर प्रहार करने लगा। बीच बचाव के दौरान सिपाही अनुज कुमार से भी मारपीट की। थाना के पुलिस बल को लगाकर उसे पकड़वाया गया। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

इधर युवक के पिता मनोज चौधरी ने बताया कि पंकज अचानक मानसिक रूप से बीमार हो गया है। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और घर से निकल गया। उसने थाना जाकर हंगामा किया होगा। परिजनों ने बताया कि पंकज उनकी बात भी नहीं मानता है क्योंकि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने पंकज के साथ न्याय करने की मांग की। कहा कि घटना के संबंध में थानाध्यक्ष से मिलकर बात करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

3 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

5 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

7 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

13 घंटे ago