Bihar

शादी से पहले दारोगा साहब हुए गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

वैशाली जिले के बिदुपुर थाने में तैनात एक दरोगा को पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक युवती का शोषण किया और फिर दूसरी लड़की से विवाह करने की तैयारी में था. दूसरी लड़की से 3 मार्च को शादी करने वाला था. महिला थाना में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पहले कोर्ट मैरिज, फिर दूसरी शादी की तैयारी

गिरफ्तार दरोगा की पहचान जमुई जिले के महेश प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राहुल कुमार और पीड़िता के बीच प्रेम-प्रसंग था. दोनों के रिश्ते को लेकर उसने युवती से शादी का वादा किया था. इसके बाद करीब छह महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी. हालांकि, मार्च महीने में वह दूसरी लड़की से शादी करने की योजना बना रहा था.

शादी की खबर मिलते ही पहुंची थाने, दर्ज हुआ मामला

जब पीड़िता को इस बात की जानकारी मिली कि राहुल कुमार दूसरी लड़की से विवाह करने जा रहा है, तो उसने वैशाली महिला थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरोगा को गिरफ्तार कर लिया.

पटना में दरोगा की तैयारी के दौरान हुआ था अफेयर

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार जब पटना में रहकर दरोगा की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी मुलाकात बेगूसराय की रहने वाली युवती से हुई थी. दोनों के बीच रिश्ता बना और राहुल ने शादी का वादा किया. लेकिन बाद में उसने भगवानपुर की रहने वाली दूसरी लड़की से 3 मार्च को शादी करने का फैसला कर लिया.

शादी से पहले ही पहुंची पुलिस, भेजा गया जेल

राहुल कुमार की शादी उसी जिले में होने वाली थी, जहां वह तैनात था. लेकिन शादी से ठीक पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सदर DSP गोपाल मंडल ने बताया कि महिला थाना में पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए दरोगा राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

20 सेकंड ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

19 घंटे ago