Bihar

दिलीप जायसवाल का राजस्व और भूमि सुधार मंत्रालय संजय सरावगी को, बाकी मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला; जानिए

बिहार के नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए 7 नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से शामिल हुए सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिये गए हैं. वहीं नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के लिए कई पुराने मंत्रियों का विभाग भी बदला गया है. यानि पहले जो मंत्री एक से अधिक विभाग संभाल रहे थे अब उनके कुछ विभागों को नए मंत्रियों के बीच बांटा गया है.

मंत्रियों के विभागों के बंटवारे से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार बीजेपी कोटे से मंत्री बने संजय सरावगी को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. संजय सरावगी को बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार का मंत्री बनाया गया है. पहले इस विभाग को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल संभाल रहे थे. लेकिन, दिलीप जायवसाल ने कल कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में अब उनकी जगह संजय सरावगी इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालेंगे.

जानें किसे मिला कौन सा विभाग

संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार

जीवेश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास विकास

सुनील कुमार- वन एवं पर्यावरण विभाग

राजू सिंह- पर्यटन मंत्री

मोतीलाल प्रसाद- कला एवं संस्कृति मंत्री

कृष्ण कुमार मंटू- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

विजय मंडल- आपदा प्रबंधन विभाग

पुराने मंत्रियों का भी बदला विभाग

दरअसल बिहार में पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किया गया है. यानि अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि और खनन, वहीं नितीन नवीन को पथ निर्माण विभाग मिला है. बता दें, पहले पथ निर्माण विभाग विजय सिन्हा के पास था. वहीं जीवेश मिश्रा को नगर विकास विभाग दिया गया है. पहले यह विभाग पहले नितिन नवीन के पास था. जानकारी के अनुसार नीतीश कैबिनेट में पुराने मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका विभाग बदला गया है. वहीं अब मंगल पांडेय के पास स्वास्थ्य और विधि विभाग रहेगा. वहीं नीतीश मिश्रा के पास सिर्फ उद्योग विभाग की ज़िम्मेदारी होगी.

कल 7 विधायकों ने ली थी शपथ

बता दें, बिहार में बुधवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया था. राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बीजेपी कोटे से संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय मंडल को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

14 मिनट ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

35 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

14 घंटे ago