Bihar

बिहार: ‘पीएम मोदी ट्रेन का टिकट नहीं लेने को बोले हैं’, DRM के सवाल पर महिला ने दिया दो टूक जवाब

बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहीं कुछ महिलाओं के पास टिकट नहीं था। दानापुर के DRM जयंत चौधरी ने जब प्लेटफॉर्म पर टिकट मांगा तो महिलाओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिना टिकट यात्रा करने को कहा है। इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, दिल्ली हादसे के बाद दानापुर के डीआरएम सिस्टम को दुरुस्त करने के लिहाज से अलग-अलग स्टेशनों पर इंतजामों का मुआयना कर रहे थे। इसी सिलसिले में वो बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। तभी उनको प्लेटफॉर्म पर ग्रामीण महिलाओं की एक झुंड दिखी तो उन्होंने टिकट के लिए पूछ दिया। ये महिलाएं प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही थीं। हैरानी की बात थी कि किसी भी महिला के पास टिकट नहीं था।

डीआरएम और महिलाओं में बातचीत

जयंत चौधरी (डीआरएम दानापुर): टिकट है?

कुंभ स्नान करने जारी महिलाओं में से किसी ने कहा: नहीं

जयंत चौधरी (चौंकते हुए): किसी के पास टिकट नहीं है?

जयंत चौधरी: किसने कहा कि बिना टिकट आपको जाना है?

प्रयागराज जानेवाली एक महिला ने कहा: नरेंद्र मोदी ने

(डीआरएम जयंत चौधरी के साथ मौजूद बाकी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े)

जयंत चौधरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा तो नहीं कहा कि बिना टिकट के यात्रा करें

(इसके बाद बिना कुछ कहे डीआरएम जयंत चौधरी वहां से चले गए)

रेंद्र मोदी नाम सुन सकपका गए DRM

दानापुर के डीआरएम ने जब महिलाओं से टिकट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कुंभ स्नान के लिए नरेंद्र मोदी ने कहा है। जवाब सुनकर दानापुर के डीआरएम जयंत चौधरी सिर्फ इतना ही कह पाए कि प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं कहा कि बिना टिकट यात्रा करें। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम चेकिंग के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। बक्सर के प्लेटफॉर्म पर उनको महिलाओं की एक झुंड दिखी तो वहां पहुंच गए। महिलाएं प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहीं थीं।

ट्रेनों में भीड़ की वजह से रेलवे पर काफी दबाव

बिहार समेत उत्तर भारत के कई रेलवे स्टेशनों से भीड़भाड़ और हंगामे की खबरें तकरीबन रोजाना आ रही है। खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड के सलौना स्टेशन पर तो ईंट मारने और पटना जंक्शन पर ट्रेन के बंद दरवाजे नहीं खोलने से यात्री चढ़ नहीं पाए। इसके लिए रेलवे प्रशासन पर सवाल उठाए गए। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तो मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई, जिसमें सबसे ज्यादा बिहार के ही यात्री थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

2 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

2 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

3 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

13 घंटे ago