Bihar

नीतीश कुमार को क्यों कहते थे ‘कुंटलिया बाबा’? ललन सिंह ने बताया, लालू एंड फैमिली पर कसा तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय बजट में बिहार के लिए की गईं घोषणाओं को जुमलेबाजी बताने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि तेजस्वी के माता-पिता की डिक्शनरी में जिस तरह विकास का कोई मतलब नहीं था, वैसे ही उनके भी शब्दकोश में विकास का कोई अर्थ नहीं है। माता-पिता का थोड़ा असर तो उन पर भी रहेगा।

ललन सिंह ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन लोगों को विकास का मतलब पता भी है? जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे, तो कहते थे कि सड़क बनवाने से हमें कोई वोट देगा। बाढ़ आने पर कहते थे कि गरीब-गुरबा मछली खाकर जीवन यापन करता है, यह उनकी विकास की डिक्सनरी है। ऐसे लोगों को विकास दिखाई कहां देगा। कुछ तो असर पुत्र पर भी माता-पिता का होगा। ललन सिंह ने कहा विकास का अर्थ तो होता है नीतीश कुमार। जो पूरे उत्तर बिहार में बाढ़ के दिनों में कुंटलिया बाबा के नाम से प्रसिद्ध थे। गरीबों को एक-एक क्विंटल अनाज देते थे, इन लोगों को गरीबों से क्या मतलब है। विकास के बारे में इन लोगों को नहीं पता है, इन्हें सिर्फ प्रवचन देने आता है।

ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को बजट जुमलेबाजी ही नजर आएगा। क्योंकि उनके शब्दकोश में विकास का कोई मतलब ही नहीं है। वहीं तेजस्वी के विशेष पैकेज वाले बयान पर उन्होने कहा कि विशेष पैकेज क्या होता है। बजट में बिहार के लिए इतनी घोषणाएं की गई। यही तो स्पेशल पैकेज है। उनको पैसा देंगे और वो सब गटक जाएं , उसको विशेष पैकेज कहते हैं। विकास का मतलब है, जो काम धरातल पर दिखे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago