Bihar

आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह को प्रमोशन, 8 IPS अफसरों को मिली वेतनमान में प्रोन्नति

गृह विभाग ने बिहार कैडर के 2016 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान की प्रोन्नति दी है। इन सभी को कनीय प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। इनमें अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्या सागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय शामिल हैं। गृह विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रोन्नति से पदाधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

नीतीश कुमार की जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और आप सब की आवाज (आसा) के अध्यक्ष आरसीपी सिंह की आईपीएस बेटी लिपि सिंह को भी नीतीश सरकार में प्रोन्नति मिली है। वेतनमान की प्रोन्नति पाने वाले सभी 8 आईपीएस 2016 बैच के हैं। जिन्हें कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान लेवल-12 में प्रमोशन मिला है। नया वेतनमान 78800 से 2 लाख 9200 रुपये होगा। यह 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। लिपि सिंह और किरण कुमार गोरख जाधव पहले बिहार पुलिस सेवा में थे। बाद में आईपीएस बने।

लिपि सिंह 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंही की बेटी उनके पिता भी आईएएस रह चुके हैं। लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत 2015 बिहार कैडर के आईएएस हैं। नीतीश कुमार जब केंद्रीय रेलमंत्री थे तब आरसीपी सिंह रेल मंत्रालय में ड्यूटी के दौरान उनके संपर्क में आए। तभी से दोनों की दोस्ती बनी। नीतीश कुमार के कहने पर ही आरसीपी सिंह वीआरएस लेकर राजनीति में आए थे।

आपको बता दें लिपि सिंह के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने 31 अक्टूबर 2024 को अपनी नई पार्टी ‘आप सब की आवाज’ की घोषणा की थी। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया था। उन्होने कहा था कि 140 लोगों ने चुनाव लड़ने की बात कही है, यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है। जेडीयू में कभी नबंर दो की स्थिति में रहने वाले आरसीपी सिंह को जेडीयू में फूट डालने की की कोशिश में 2022 में पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago