Bihar

बिहार के इस जिले में कल तक इंटरनेट बैन रहेगा, फेसबुक-व्हाॅट्सएप भी दो दिन नहीं कर सकेंगे यूज…

बिहार के जमुई जिले में दो दिनों के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया है. यानी इस जिले की सीमा के अंदर सोमवार और मंगलवार को इंटरनेट की सेवा नहीं मिलेगी. यह फैसला जिला प्रशासन ने रविवार को झाझा प्रखंड क्षेत्र के बालियाडीह गांव में हुए तनाव के बाद एहतियातन लिया है. रविवार को गांव के शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करके लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया था जिसमें कई लोग जख्मी हो गए. इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिसबलों की भारी तैनाती की गयी है.

क्या है जमुई में तनाव की वजह?

दरअसल, झाझा प्रखंड क्षेत्र के बालियाडीह गांव में स्थित एक शिव मंदिर परिसर में बने हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि जब वो वापस लौट रहे थे तो बलियाडीह गांव के बीच में पहुंचते ही उनपर पथराव शुरू कर दिया गया. छात्र नेता हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि जबतक हमलोग कुछ समझ पाते तबतक पथराव करने वाले महिला-पुरुष करीब आ गए और हमला कर दिया. कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हमले में नप उपाध्यक्ष नीतीश कुमार समेत कई लोग जख्मी हैं.

पुलिस छावनी में बदला इलाका

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राजेश कुमार, एसडीपीओ सतीश कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया. एसपी मदन कुमार आनंद भी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी लेते दिखे. वहीं पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर केस दर्ज किया है.

पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बैन

इधर, जिला प्रशासन ने एहतियातन दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करा दिया है. पूरे जिले में यह बैन लागू रहेगा. इंटरनेट बैन होने से लोग परेशान भी दिखे. कोई ऑनलाइन पेमेंट के लिए परेशान दिखे तो कहीं पढ़ाई में छात्रों को बाधा आयी. हालांकि मंगलवार को प्रशासन यह तय करेगा कि इंटरनेट पर से बैन हटेगा या आगे भी इसे लागू रखा जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago