बिहार के मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव में सोमवार रात एक अनोखी घटना घटी। दुल्हन ने शादी के कपड़े पसंद नहीं आने पर शादी तोड़ दी। गुस्से में दुल्हन के परिवार ने दूल्हे समेत करीब छह बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस के आने के बाद मामला सुलझा और 40 हजार रुपये लेकर बारातियों को छोड़ा गया।
आठ महीने पहले तय हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर पकड़ी निवासी हरिहर राम के बेटे विकास कुमार की शादी मोहन राम की बेटी आशा कुमारी से होनी थी। शादी आठ महीने पहले तय हुई थी। सोमवार रात बारात बंदी गांव पहुंची। जयमाला के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा। बाराती खाना खा चुके थे। तभी दुल्हन के परिवार को वर पक्ष द्वारा लाए गए कपड़े पसंद नहीं आए। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। माहौल बिगड़ता देख बारात पक्ष भागने लगा। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत कुछ बारातियों को बंधक बना लिया।
40 हजार लेकर माना दुल्हन पक्ष
गांव वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में काफी देर तक बातचीत चली। आखिरकार, लड़की पक्ष 40 हजार रुपये लेकर मान गया। पैसे मिलने के बाद दूल्हे और बारातियों को रिहा कर दिया गया।
थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए बंधक बनाए गए दूल्हे और बारातियों को छोड़ दिया गया।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…