Bihar

तीन दिन पहली पत्नी और 3 दिन दूसरी के साथ, एक दिन छुट्टी, बिहार में कहां हुआ पति का बंटवारा

बिहार के पूर्णिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक पति का दो पत्नियों के बीच बंटवारा हुआ है. ये बंटवारा भी किसी पंचायत या परिवार की रजामंदी ने नहीं हुआ, बल्कि पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में हुआ. पति को लेकर दोनों पत्नियों के बीच सहमति बनी कि हफ्ते में तीन वह पहली वाली के साथ रहेगा, जबकि तीन दिन वह दूसरी वाली के साथ रहेगा. एक दिन की उसे छुट्टी दी जाएगी. पति ने भी पुलिस के सामने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी.

दरअसल, पूर्णिया में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के देख-रेख में चल रहे पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को 14 मामलों का निपटारा किया गया. इस दौरान अलग-अलग रह रहे कई पति-पत्नी को आपस में मिलाया गया. बीते कुछ दिन पहले एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के पास आई थी. महिला रुपौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है. महिला ने पुलिस अधीक्षक को अपने पति के खिलाफ आवेदन दिया था, जिसमें आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और भरण पोषण नहीं करता है.

पति ने बिना तलाक दिए कर ली दूसरी शादी

पारिवारिक मामला देखते हुए आवेदन को पहले पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया. केंद्र को आवेदन मिलने के बाद पति को केंद्र में उपस्थित होने का नोटिस जारी हुआ. शुक्रवार को केंद्र के समक्ष पति-पत्नी दोनों उपस्थित हुए. इस दौरान पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने सात साल पहले बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली, जबकि उसके दो बच्चें भी हैं, जिनका भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है. शादी करके कई दिनों तक इस बात को छुपाकर भी रखा.

बच्चे अब बड़े हो रहे, पढ़ाई-लिखाई का है खर्च

पत्नी ने आरोप लगाया कि जब उसे पति के दूसरी शादी की जानकारी हुई तो पति उसे छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा. तब से उसी के पास रह रहा है. पहली पत्नी ने बताया कि उसके दोनों बेटे भी बड़े हो रहे हैं. पढ़ाई-लिखाई से लेकर खाने का खर्च तक पति नहीं देता है. पहली पत्नी का आरोप सुनकर केंद्र के सदस्यों ने पति को जमकर फटकार लगाई और कहा कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना कानूनी जुर्म है. पत्नी के आवेदन पर तुम्हें सजा हो सकती है.

पहली पत्नी के पास जाने से रोकती है दूसरी पत्नी

वहीं पति ने अपनी गलती मानी और बताया कि वह अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास जाना चाहता है, लेकिन उसकी दूसरी पत्नी उसे रोकती है. अब दूसरी पत्नी से भी बाल बच्चे हैं तो वह जाए तो जाए किधर. पति ने बताया कि वह अपने घर पहली पत्नी के पास जाता है तो दूसरी पत्नी उसे धमकी देती है. दोनों के किचकिच से वह परेशान हो चुका है. वहीं केंद्र के सदस्यों ने दूसरी पत्नी को भी फटकार लगाई और कहा कि जब तुम्हें पता था कि यह शादीशुदा है तो तुम्हें शादी नहीं करनी चाहिए थी.

परिवार परामर्श केंद्र ने दिया फैसला

केंद्र के सदस्यों ने जब कहा कि अब तुम्हारा पति जेल जाएगा तो वह लोग डर गए. पति और दोनों पत्नियों ने आपस में फैसला लिया कि पति चार दिन बड़ी पत्नी के पास रहेगा और तीन दिन दूसरी पत्नी के पास रहेगा. हालांकि चार दिन बड़ी पत्नी के पास रहने को लेकर फिर किचकिच शुरू हो गई, जिसके बाद केंद्र ने अपना फैसला सुनाया. केंद्र ने पति को तीन दिन बड़ी पत्नी और तीन दिन छोटी पत्नी के पास रहने का फैसला सुनाया. वहीं ज्यादा किचकिच को देखते हुए पति को एक दिन की छुट्टी दी गई.

एक दिन पति की मर्जी चलेगी कि वह किसके साथ रहेगा. वहीं बड़ी पत्नी के बच्चों के पढ़ाई लिखाई और भरण-पोषण के लिए चार हजार प्रतिमाह देने का फैसला सुनाया. दोनों पक्षों में सहमति बनने के उन्हें वापस भेज दिय गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

6 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

7 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

8 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

16 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

19 घंटे ago