Bihar

सभी दवा दुकानों में अंदर और बाहर लगाएं CCTV कैमरा, बिहार के इस जिले में अवैध दवा बिक्री रोकने के लिए फरमान जारी

बिहार के एक जिले में प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि सभी दवा दुकानों में CCTV कैमरा लगाया जाए। यह फरमान किशनगंज जिले में जारी किया गया है। दरअसल औषधि प्रशासन ने जिले के सभी रिटेल मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्र ड्रग इंस्पेक्टर -1 राज कुमार रंजन एवं ग्रामीण क्षेत्र ड्रग इंस्पेक्टर संजय पासवान ने संयुक्त हस्ताक्षर एक आदेश इस संबंध में दिया है। इसके तहत जिले के सभी शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल एच, शेड्यूल एच-1 एवं शेड्यूल एक्स औषधि विक्री करने वाले सभी खुदरा (रिटेल) संस्थानों (दवा दुकानों) में अन्दर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आदेश के आलोक में वैसे सभी खुदरा औषधि संस्थान जिनके द्वारा शेड्यूल एच, शेड्यूल एच-1 एवं शेड्यूल एक्स औषधियों की बिक्री की जाती है उनमें संस्थानों के बाहर एवं भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। आदेश का पालन ना करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की बात भी कही गई है।

दवा दुकान में अवैध खरीद-बिक्री पर लगेगा अंकुश

ड्रग इंस्पेक्टर राज कुमार रंजन एवं संजय पासवान ने कहा कि खुदरा दवा दुकान में अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लग जाने से दुकानों में बिना डॉक्टर के पर्चे के शेड्यूल एच,शेड्यूल एचन-1 एवं शेड्यूल एक्स वाले एंटीबायोटिक नशीले दवा की बिक्री पर नजर रखी जा सकगी। गौरतलब है कि युवाओं में नशीली दवाओं के अवैध सेवन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह आदेश जारी किया गया है।

नशीली दवाओं की खरीद- बिक्री पर रोक लगाने और युवाओं को इनके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए सीसीटीवी कैमरा की निगरानी से दुकानों में बिना डॉक्टर का पर्ची से दवा खरीदने वालों में कैमरा फुटेज में कैद होने का डर रहेगा तो वहीं अवैध तरीके से दवा की बिक्री करने वाले दुकानदार में भी भय बना रहेगा कि विभाग द्वारा फुटेज की जांच की नौबत आ जाए तो कार्रवाई होना तय है। इस वजह से शेड्यूल एच, शेड्यूल एच-1 एवं शेड्यूल एक्स दवा का डॉक्टर की पर्ची बगैर अवैध तरीके से बिक्री पर अंकुश लग जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago