कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे आयान (17) ने पटना में सोमवार को आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आयान का शव MLC आवास पर ही फंदे से लटका मिला है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इस खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक है। लगातार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान की आवास पर पहुंच रहे हैं। शकील अहमद खान की एक बेटी भी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है।
18 जनवरी को राहुल गांधी से मिला था आयान
18 जनवरी को राहुल गांधी के पटना दौरे के दौरान शकील अहमद खान ने अपने बेटे को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलाया था। आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भी दी थी। राहुल गांधी ने पेंटिंग की तारीफ भी की थी।
पप्पू यादव ने जताया शोक
सांसद पप्पू यादव ने X पर लिखा है कि ‘एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ. शकील अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है, लेकिन एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास।’
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…