Bihar

समस्तीपुर आ रही बारातियों से भरी बस की दूध टैंकर से टक्कर, चार की मौ’त; 15 घा’यल

बारात के लिये समस्तीपुर आ रही सिटी राइड बस और दूध टैंकर के बीच बेगूसराय में मंगलवार रात साढ़े 9 बजे NH-28 पर आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पर सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बस मौके पर ही पलट गई। वहीं, दूध टैंकर आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र में रानी गांव के पास की है।

मृतक की पहचान उमेश दास के बेटे आदित्य कुमार, दो नाती चमथा निवासी सौरभ कुमार और गौरव कुमार, काजी रसलपुर निवासी सिकंदर दास के बेटे अमन कुमार के रूप में की गई है। मृतक आदित्य कुमार दुल्हे का भाई था।

बारातियों को लेकर आ रही थी बस

बताया जा रहा है कि उमेश दास के बेटे की शादी थी। तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर से सिटी राइड बस समस्तीपुर जिले के देसुआ पतैली बारात आ रही थी। गांव से 4-5 किलोमीटर आगे बढ़ते ही हादसा हो गया। इसी दौरान रानी हाईस्कूल के समीप सामने से आ रहे दूध टैंकर से टक्कर हो गई।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बछवाड़ा थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि ‘तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 15 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। टैंकर का ड्राइवर-खलासी फरार है।’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago