Bihar

महिला शिक्षक ने बिहार को दी थी भद्दी-भद्दी गालियां, निलंबित करने पर समस्तीपुर सांसद शांभवी ने केंद्रीय विद्यालय को दिया धन्यवाद

समस्तीपुर की सांसद शांभवी ने जहानाबाद केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका दीपाली शाह के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की थी। दीपाली शाह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बिहार और अपनी पोस्टिंग को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही थीं। इस पर सांसद ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

अब सांसद शांभवी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने इस पर KVS का आभार जताया और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दीपाली शाह पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। केंद्रीय विद्यालय, जहानाबाद में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वो बिहार और अपनी पोस्टिंग को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिख रही हैं। वीडियो में वो अपनी पोस्टिंग जहानाबाद में होने पर काफी गुस्सा जाहिर कर रही हैं। वो कह रही हैं कि उन्हें दूसरे राज्यों जैसे लद्दाख, गोवा या दक्षिण भारत में क्यों नहीं भेजा गया।

क्या कह रही दीपाली

वायरल वीडियो में दीपाली कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि हमारी पोस्टिंग जहानाबाद जैसे जिले में क्यों की गई? हमारी पोस्टिंग लद्दाख कर देते, गोवा कर देते, साउथ में कर देते या अन्य दूसरे प्रदेश कर देते, यहां क्यों किया गया है? उनके इस बयान से साफ जाहिर है कि वो अपनी वर्तमान पोस्टिंग से बेहद नाखुश हैं। वो बिहार को एक पिछड़े राज्य के रूप में देखती हैं और यहां काम करने को अपनी बेइज्जती समझती हैं।

क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल

स्कूल के प्रिंसिपल रविन्द्र राम ने बताया कि शिक्षिका इस मामले को अपना निजी मामला बता रही हैं। इसलिए वो इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि उन्होंने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। वहीं, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

10 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago