Bihar

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड; बिहार को बजट में क्या-क्या मिला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार का बजट 2025 संसद में पेश कर रही हैं। उन्होंने बिहार में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। पटना और बिहटा एयरपोर्ट के अतिरिक्त हवाई अड्डे बनाए जाएं। उन्होंने बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है। इससे मखाना का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे मखाना के उत्पादन और संवर्द्धन को बढ़ावा मिलेगा।

वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में ऐलान किया कि मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इससे मिथिलांचल क्षेत्र में 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को लाभ होगा। उन्हें सिंचाई का पानी मिलेगा।

इसके अलावा बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रोद्योगिकी उद्यमशिलता और प्रबंधन संस्थान (फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट) की स्थापना की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे समूचे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य संस्करण के कामों को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे। आईआईटी पटना में छात्रावास की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट भाषण के दौरान जो साड़ी पहनी है उसका बिहार से खास कनेक्शन है। उनकी साड़ी पर मिथिला पेंटिंग है। उन्हें यह साड़ी उन्हें पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

43 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago