Bihar

बिना टिकट स्टेशन पर एंट्री नहीं, मजिस्ट्रेट तैनात; बिहार में स्टेशनों पर सुरक्षा टाइट

नई दिल्ली स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए बिहार के सभी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है। स्टेशनों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ ही जीआरपी, आरपीएफ तथा जिला पुलिस के जवान अतिरिक्त संख्या में तैनात किये गये हैं। जिन स्टेशनों पर महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहां स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बना बैठने की व्यवस्था की गई है। बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर प्रवेश पर पाबंदी लगायी गयी है। हालांकि, सोमवार को भी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना और पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के बीच सोमवार को हुई बैठक में बिहार के 35 प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए जिला पुलिस की तैनाती और होल्डिंग एरिया बनाने का फैसला किया गया। महाकुम्भ की समाप्ति तक यह व्यवस्था रहेगी। इस दौरान रेलवे और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए लगातार संवाद करने का भी फैसला हुआ।

स्टेशनों पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली के जरिये लगातार प्रसारित की जाएगी। प्लेटफॉर्म के मुख्य द्वार पर टिकट जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। विशेष ट्रेनों का परिचालन नियमित की तरह प्राथमिकता के आधार होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस बैठक में एडीजी रेलवे, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी मुख्यालय, कई जिलों के डीएम और एसपी मौजूद थे।

13 प्रमुख स्टेशनों पर एसडीआरएफ के जवान भी तैनात हैं। पूमरे के मुख्य जनसंपर्कअधिकारी सरस्वती चंद ने कहा कि रेल प्रशासन का पूरा ध्यान भीड़ प्रबंधन पर है। अचानक प्लेटफॉर्म बदलने की सख्त मनाही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

3 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

4 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

4 घंटे ago