Bihar

आज से बिहार विधानसभा में शुरू होगा सत्र, चुनाव से पहले नीतीश सरकार पेश करेगी अपना आखिरी बजट

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण से शुरू होगा. सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें निर्धारित की गयी हैं. पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण और तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट पेश होगा. सत्र के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. चलते सत्र में सरकार द्वारा कई बिल लाये जा सकते हैं.

सत्र के पहले दिन राज्यपाल सेंट्रल हाॅल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. अभिभाषण के बाद दोनों सदनों की अलग-अलग बैठकें शुरू हो जायेंगी. इस साल अक्टूबर-नवंबर के आसपास विधानसभा का चुनाव होना है उस लिहाज से नीतीश सरकार (Nitish Government) का ये आखिरी बजट होगा.

तीन मार्च को पेश होगा बजट

शुक्रवार को ही उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी दोनों सदनों में बारी-बारी से 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे. एक और दो मार्च को सदन की बैठक नहीं होगी. तीन मार्च को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोनों सदनों में 2025-26 का बजट पेश करेंगे. इसके साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद और वाद-विवाद शुरू होगा. 20 दिनों की बैठकों वाले इस सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है. जहां एक ओर सरकार और सत्ताधारी दल सरकार की नीतियों और नयी योजनाओं को सदन में पेश करेंगे, वहीं विपक्ष सदन के भीतर सरकार को घेरने की रणनीति बनायेगी.

नवनियुक्त मंत्रियों ने की सीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नवनियुक्त मंत्रियों ने गुरुवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शिष्टाचार मुलाकात की. उन सभी ने मंत्री परिषद में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुये राज्य के विकास में बेहतर योगदान का संदेश दिया. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नवनियुक्त मंत्रियों में डॉ सुनील कुमार, संजय सरावगी, कृष्ण कुमार मंटू, जीवेश कुमार और राजू कुमार सिंह शामिल रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago