Bihar

‘तेजस्वी के मंत्री रहते 26 करोड़ की गड़बड़ी हुई’; विजय सिन्हा का आरोप- 3 सड़कों के निर्माण में हुआ फर्जीवाड़ा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के मंत्री रहते पथ निर्माण विभाग में 26 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘सरकार ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से जांच करवाई है। इसमें सामने आया है कि गया, जमुआ और भिंडस की तीन सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी की गई है।’ मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय सिन्हा ने ये आरोप लगाए हैं।

विजय सिन्हा ने कहा- ‘उस वक्त तेजस्वी यादव के पास ये विभाग था। उन्हीं के कार्यकाल में ये सब हुआ है। उस समय सत्ता में बैठे लोगों ने गड़बड़ी की और दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई भी नहीं की। पथ निर्माण विभाग को वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया।’

पहले और अभी के प्रोजेक्ट की जांच होगी

डिप्टी CM ने कहा कि ‘राजा कंस्ट्रक्शन को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सांसद सुरेंद्र यादव से भी कंपनी का लगाव है। बांका जिले के सुल्तानगंज में कांवरिया पथ में गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी। पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत पूर्व और वर्तमान के प्रोजेक्ट की जांच होगी।

पुलों के साथ-साथ सड़क का भी हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। पथ निर्माण विभाग जांच के लिए IIT और NIT के इंजीनियरों की टीम बनाई जाएगी, जो विभाग के सभी योजनाओं की जांच कर सके।’

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago