Bihar

सरकार गिराने जा रहे, अगले CM आपके सामने हैं; RJD की बैठक से पहले तेजप्रताप के रील के मायने क्या

बिहार में आज राष्ट्रीय जनता दल(राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हो रही है। लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हो रही बैठक में तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी सांसद, विधायक और नेशनल एग्जक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद विधायक तेजप्रताव यादव ने एक खास रील जारी किया है।

रील के बैकग्राउंड म्यूजिक में दावा किया है कि वे बिहार की वर्तमान सरकार को गिराने जा रहे हैं और तेजप्रताप यादव को राज्य का अगला सीएम बताया जा रहा है। रील में उनके साथ एक महिला भी दिख रही है। राजनैतिक गलियारे में इस रील पर चर्चा शुरू हो गयी है और तरह तरह के मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि तेजस्वी यादव को अगले सीएम के रूप में पहले ही प्रोजेक्ट किया जा चुका है।

रील में तेज प्रताप यादव एक सोफे पर शहंशाह के अंदाज में बैठे हैं। उनकी बायीं ओर एक महिला और दाहिनी ओर एक युवक बैठा है। बैकग्राउंड में म्यूजिक और डायलॉग है। डायलॉग में कहा जा रहा है कि हम जल्दी सरकार गिराने जा रहे रहे हैं। और सीएम साहब तो गए। अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं।

इसके साथ तेज प्रताप के हैंडल पर अंग्रेजी में एक संदेश लिखा है कि लीडरशीप कोई पद या उपाधि नहीं होता है बल्कि इसे अपने काम और उदाहरण से साबित करना पड़ता है। नेतृ्त्व एक प्रयास ना कि पूर्णता। और जब आप रोज रोज प्रयास करते रहते हैं तो एक दिन ऐसा आता है जब बदलाव हो जाता है। उनके संदेश में कहा गया है कि अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और बड़ा बनें।

तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी कृष्ण भक्त के रूप में, कभी शिव भक्त के रूप में, कभी परिवार के साथ तो कभी अपने फैन्स के साथ तेज प्रताप अपना रील शेयर कर सुर्खियां बटोरते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

31 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago