Bihar

हमारे दरवाजे पर सबका स्वागत; सीएम नीतीश पर बोले तेज प्रताप, बीजेपी पर भी साधा निशाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरसअल उनसे पत्रकारों ने पूछा था कि मकर संक्रांति के मौके पर सीएम नीतीश का स्वागत राबड़ी आवास पर करेंगे। जिसके जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि हमारे दरवाजे पर जो भी आएगा उसका स्वागत है, लेकिन इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। इस दौरान उन्होने बीजेपी पर भी हमला बोला।

दरअसल आज अचानक तेज प्रताप पटना स्थित राजद कार्यालय पहुंचे। करीब एक घंटे तक तक वहां रुके। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने राज्य की एनडीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में विकास नहीं हुआ है। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय के तेजस्वी पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे गड़बड़ बयान देते रहते हैं।

वहीं सीएम नीतीश पर तेज प्रताप ने कहा कि हमारे दरवाजे पर सबका स्वागत है। उनके इस बयान पर फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। क्योंकि नए साल पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर दिया था। जिसे हालांकि नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया था, और कहा था कि अब इधर-उधर कहीं नहीं जाना है। मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी बिहार की यात्रा पर निकले हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को एकजुट कर रहे हैं। बीजेपी और आरएसएस की साजिशों को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने बीपीएससी के आंदोलनरत छात्रों के बारे में कहा कि उनकी बात मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं। वहीं, जन सुराज के प्रशांत किशोर के बारे में कहा कि उनको कोई नोटिस नहीं ले रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

2 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

3 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

4 घंटे ago

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

11 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

11 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

12 घंटे ago