Bihar

बिहार: वेतन जारी करने के लिए 7 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ सहायक उद्यान निदेशक

बिहार में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। ताजा मामला वैशाली का है जहां विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को वैशाली के सहायक उद्यान निदेशक शशांक कुमार को रगे हाथों दबोच लिया। उन्हें 7 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

सहायक उद्यान निदेशक वैशाली के ही प्रखंड उद्यान पदाधिकारी गोरखराम से दिसम्बर 2024 के वेतन जारी करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें निगरानी की टीम ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार इससे पहले निगरानी इकाई ने गोरखराम की लिखित शिकायत की जांच की। पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर हाजीपुर के सहायक निदेशक उद्यान शशांक कुमार और अरविंद झा के खिलाफ शुक्रवार को कांड दर्ज किया गया। इसमें पुष्टि की गयी थी कि आरोपी शशांक कुमार ने रिश्वत मांगने के बाद शिकायतकर्ता को अरविंद झा से संपर्क करने का निर्देश दिया। जिन्होंने शिकायतकर्ता को उनके माध्यम से मांग और लेनदेन के बारे में समझाया। इसके बाद एसवीयू ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए सहायक उद्यान निदेशक शशांक कुमार को शनिवार को पटना के विजलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। विशेष निगरानी पदाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। उन पर अपने से नीचे के अधिकारी से वेतन देने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

12 घंटे ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

24 घंटे ago