Bihar

लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे राहुल गांधी, तेजस्वी भी रहे मौजूद

एक दिन के बिहार दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आजेडी चीफ लालू यादव से मुलाकात की। ये मुलाकात करीब 20 मिनट की रही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद से बिहार का सियासी पारा एक बार फिर से चढ़ गया है।

इस मुलाकात को इस लिए भी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि बीते कुछ दिनों से बिहार महागठबंधन में खींचतान चल रही है। फिर चाहे वो सीट बंटवारे का मसला हो, या फिर इंडिया अलांयस का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को देने का प्रस्ताव हो।

हाल ही में तेजस्वी यादव ने भी ये कहकर सियासी सरगर्मी तेज कर दी थी। इंडिय गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही सीमित था। हालांकि बाद में उन्होने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत है। इस लालू यादव और राहुल गांधी की मुलाकात में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा हुई या नहीं यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि बिहार कांग्रेस के नेता साफ कर चुके हैं कि 70 से कम सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

5 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 घंटे ago