Bihar

न केंद्र सुरक्षा दे रही, न बिहार सरकार: परेशान पप्पू यादव ने झारखंड CM से मांगी Z सिक्योरिटी; लेटर में लिखा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमका रहा

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने झारखंड सरकार से जेड सुरक्षा मांगी है। इसे लेकर उन्होंने CM हेमंत सोरेन को लेटर भी लिखा है।

लेटर में सांसद ने कहा है कि, ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार हत्या की धमकी दे रहा है। मैं बिहार, झारखंड सहित देश-विदेश के अपराधियों और शराब माफिया के निशाने पर हूं।’

‘राजनीतिक कारणों की वजह से न तो केंद्र और न ही बिहार सरकार सुरक्षा दे रही है। मैं अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। जब से 18 वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुए हैं। तब से मुझे और मेरे परिवार को भारी खतरा हो गया है।’

झारखंड से पहले भी मिली धमकी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 7 दिसंबर को झारखंड से धमकी मिली थी। धमकी अमन साव गिरोह के गैंगस्टर मयंक सिंह ने दी है। गैंगस्टर मयंक सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा, ‘जनता हमेशा चुनाव करती है। इस बार आप चुनाव करो कि सुधरना है या रेस्ट इन पीस होकर ही मानोगे।’

गैंगस्टर ने ये भी लिखा, ‘ये क्या नौटंकी लगा रखी है। अपने ही लोगों से सेटिंग कराकर, खुद को धमकी दिलवा कर, लॉरेंस बिश्नोई का नाम उछाल कर सस्ती लोकप्रियता बटोरना छोड़िए। आपके पास अभी भी टाइम है। लॉरेंस भाई से पब्लिकली माफी मांग कर अपनी गलती सुधार लीजिए।’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

14 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

15 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

17 घंटे ago