Bihar

डीईओ रजनीकांत के ससुराल में रहा सन्नाटा, बेतिया ऑफिस में भी सन्नाटा जैसा माहौल रहा

पश्चिम चंपारण जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे रजनीकांत प्रवीण की क्रियाकलापों पर एसयूवी की टीम द्वारा पहले से ही नजर रखी जा रही थी। कुछ सप्ताह पहले से ही विभाग के अधिकारी उनके घर से लेकर कार्यालय तक किया कामकाज पर नजर बनाए हुए थे। वहीं समस्तीपुर स्थित ससुराल में दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों इंटर परीक्षा को लेकर हुई केंद्र अधीक्षकों की बैठक के दौरान भी टीम के सदस्य देखे गए थे लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं थी कि यही टीम के सदस्य उनके यहां छापेमारी करेंगे।

सूत्र बताते हैं कि लेनदेन से लेकर तमाम तरह की विभागीय गतिविधियों पर उनकी नजर थी। टीम के सदस्य इस मौके के इंतजार में थे कि जैसे ही सही वक्त मिले छापेमारी को शुरू कर दी जाए। यहां तक कि उनके करीबी रहे लिपिक पर भी उनकी नजर थी। वह लिपिक कभी भी कार्यालय में दिखाई नहीं दे रहे हैं। छापेमारी के दिन एक लिपिक के घर पर ताला जड़ा हुआ था।

दूसरे दिन भी डीईओ कार्यालय में रहा सन्नाटा:

विजिलेंस की कार्रवाई के एक दिन बाद शुक्रवार को भी डीईओ कार्यालय में सन्नाटा जैसा माहौल रहा। करीब दो दर्जन के आसपास कर्मी कार्यालय में पहुंचे हुए थे। वे अपने कार्यों में मशगूल कम, अधिक चर्चा डीईओ पर कार्रवाई की हो रही थी। जब कोई अजनबी कार्यालय में प्रवेश कर रहा था तो वे चुप हो जा रहे थे। अभी भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार्यालय में कर्मी विजिलेंस की कार्रवाई से सहमें हैं। हालांकि कई कर्मियों की ड्यूटी डीआरसी में लगी है, जो बीपीएससी उत्तीर्ण टीआई- तीन के काउंसिलिंग में है। कार्यालय में डीपीओ मनीष कुृमार सिंह, कुमार अनुभव, कुणाल गौरव एवं गार्गी कुमारी मौजूद थे। वे वीसी में व्यस्त थे। वहीं दूसरे दिन भी कार्यालय के कई कर्मियों का मोबाइल आफ रहा। कई के घर पर ताला भी लटका हुआ था। हालांकि एक कर्मी अंजनी कुमार के संबंध में तो वाल्मीकिनगर के विधायक धीरेंद्र प्राताप सिंह ने खुलकर नाम लेकर शिकायत की है। विजिलेंस की टीम उस कर्मी के आवास पर गई भी थी। लेकिन वे मिले नहीं।

शिक्षक नेताओं ने भी जारी की प्रतिक्रिया:

जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे रजनीकांत प्रवीण के निलंबन के बाद विभिन्न शिक्षक नेताओं ने भी अपने प्रतिक्रिया जाहिर की है। शिक्षक एकता के संयोजक विपिन प्रसाद ने कहा कि शिक्षक उनसे काफी त्रस्त थे। अब जाकर वे रिलीफ महसूस कर रहे हैं। इधर,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नर्वोदय ठाकुर ने कहा कि उनके घर भारी मात्रा में अकूत संपत्ति का अर्जन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समाज कलंकित होता है। टीईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि तीन साल के सेवाकाल में कोई भी शिक्षक अधिकारी और उनके कार्यकाल से खुश नहीं थे। पूरे बिहार में शिक्षकों का सबसे ज्यादा वेतन कटौती, स्पष्टीकरण और निलंबन पश्चिम चंपारण जिले में ही हुआ है चाहे वो ई- शिक्षा कोष के नाम पर वेतन कटौती से सभी परेशान थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

4 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

4 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

7 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

7 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

8 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

11 घंटे ago