Bihar

BJP विधायक ने नित्यानंद राय को बताया तीसरा प्रधानमंत्री, अवधेश सिंह बोले- एनडीए सरकार नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री और…

बीजेपी विधायक अवधेश सिंह ने कहा है कि एनडीए सरकार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नित्यानंद राय से ही चल रही है. उनके इस बयान से राजनितिक सरगर्मियां तेज हो गई है. अवधेश सिंह ने यह बयान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल बांटने के कार्यक्रम में दिया. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) को लेकर अवधेश सिंह ने जो दावा किया है उसकी चर्चा बिहार से लेकर दिल्ली तक हो रही है.

अमित शाह ने नित्यानंद राय को दी है काम करने की छूट

हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंवारी गांव में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर गरीबों के बीच बीजेपी विधायक अवधेश सिंह बुधवार को कंबल बांटने पहुंचे थे. इस दौरान अवधेश सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम दूसरे राज्य में जाते हैं तो लोग नित्यानंद राय के बारे में बताते हैं कि वे भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बाद सरकार चलाने में किसी का सहयोग है तो वो हैं गृह मंत्री अमित शाह और नित्यानंद राय पर बहुत भरोसा करते हैं. नित्यानंद राय को काम करने की पूरी छूट है. अमित शाह को पूरा विश्वास है कि नित्यानंद राय विभाग को अच्छे से चलाएंगे.

नित्यानंद राय ने लोगों में दिया संदेश

बीजेपी एमएलए अवधेश सिंह नित्यानंद राय के करीबी माने जाते हैं. अवधेश सिंह नित्यानंद राय की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनावी मैदान में उतरते हैं. उन्होंने अपने बयान के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया है कि नित्यानंद राय कितने ज्यादा पावरफुल हैं. मौजूदा केंद्र सरकार में नंबर दो माने जाने वाले अमित शाह को नित्यानंद राय पर कितना भरोसा है.

नित्यानंद राय को अमित शाह ने बताया था जिगरी

अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान उजियारपुर में कहा था, ‘कल मेरे यहां मतदान है. फिर भी मैं यहां 1500 किमी दूर यहां उजियारपुर आया हूं. क्यों आया हूं कोई बताएगा? क्यों आया हूं? क्योंकि ये नित्यानंद राय हैं न, वो मेरा जिगरी दोस्त हैं. आप इन्हें सांसद बनाकर भेज दो. मैं इन्हें बड़ा आदमी बनाने का काम करूंगा.’

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago