Bihar

लालू यादव के दरवाजा खुला होने वाले बयान पर मंत्री महेश्वर हजारी का जवाब- राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं कहकर दे दिया बड़ा संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के पाला बदल का सवाल महत्पूर्ण हो गया है। हालांकि नीतीश कुमार यह बार बार कह चुके हैं कि अब गलती नहीं करेंगे लेकिन राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बयान देकर राज्य की राजनीति को गर्म कर दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर दे दिया है कि बीजपी को छोड़कर आ जाएं तो सभी गलती माफ कर देंगे। इंडिया गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस पार्टी के नेता शकील खान ने भी लालू के बयान के समर्थन में अपनी राय जाहिर कर दिया है। इस बीच जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने लालू के ऑफर पर बड़ा और गहरा बयान दिया है।

गुरुवार को पटना में सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। मौका राज्याल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह का था। पत्रकारों ने हजारी से लालू के ऑफर को लेकर सवाल कर दिया। जवाब में महेश्वर हजारी ने जो बात कही उसके बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने राजनीति को संभावनाओं का खेल करार दिया।

महेश्वर हजारी ने कहा कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। बोलने के लिए चाहे कोई कुछ बोल ले लेकिन यह स्वाभाविक है कि राजनीति में दोस्त और दुश्मन नहीं होते। हालांकि उन्होंने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह से एक साथ है। लेकिन लालू यादव के ऑफर को ठुकराने की बात उन्होंने नहीं कही।

इधर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने भी लालू यादव के ऑफर में अपनी उर्जा भर दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गांधी वादी नेता हैं। उनके टेबल पर ही गांधीजी के सात उपदेश लगे हैं। अगर वे गोडसे वादियों को छोड़कर आते हैं तो उनके साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। उनके साथ मिलकर सरकार चलाई जा सकती है। हालांकि तेजस्वी यादव के विचार लालू से भिन्न हैं। उन्होंने नीतीश के लिए राजद के सभी दरवाजे बंद होने का दावा किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

12 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

13 घंटे ago