Bihar

महावीर मंदिर न्यास: कौन होगा आचार्य किशोर कुणाल का उत्तराधिकारी? इस दिन लिया जाएगा निर्णय

आचार्य किशोर कुणाल के असामायिक निधन से महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव का पद खाली हो गया है. मंदिर का संचालन सही तरीके से अनवरत चलता रहे, इसे लेकर महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों विशेष बैठक छह जनवरी को होगी. सूत्रों के के अनुसार महावीर मंदिर न्यास समिति के नये सचिव को लेकर मंथन शुरू हो गया है. नये सचिव की जिम्मेदारी वैसे सदस्य को दिया जायेगा, जिनकी छवि ईमानदार, लगनशील और लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा हो.

विराट रामायण मंदिर के मुद्दे पर भी होगी चर्चा

साथ ही समिति के लिए अधिक समय दे सके. इसके अलावा न्यास की बैठक में न्यास समिति द्वारा संचालित नौ अस्पतालों-महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल, महावीर हार्ट हॉस्पिटल, महावीर नेत्रालय, महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल, महावीर हॉस्पिस एंड पैलिएटिव केयर, भीखमदास नेत्रालय और विशालनाथ अस्पताल (हाजीपुर) के संचालन पर चर्चा होगी. इसके अलावा विराट रामायण मंदिर के मुद्दे पर भी चर्चा होगी.

महावीर मंदिर विकास समिति के पुनर्गठन पर भी होगा विचार

महावीर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएन अग्रवाल है. इसके अलावा न्यायमूर्ति और मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसएन झा, पूर्व मुख्य सचिव (बिहार-झारखंड) वीएस दूबे, पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र प्रसाद (कोषाध्यक्ष), लेफ्टिनेंट जनरल एके चौधरी, प्रो. शिवाकांत झा, पूर्व आइएएस अधिकारी एनके सिन्हा, बिहार के पूर्व विधि सचिव वासुदेव राम और महाश्वेता महारथी सदस्य हैं.

मिली जानकारी के अनुसार महावीर मंदिर विकास समिति के पुनर्गठन पर भी विचार-विमर्श होगा. पूर्व गृह सचिव जिया लाल आर्या महावीर मंदिर विकास समिति के सचिव है, जबकि पूर्व न्यायाधीश जस्टिस उदय सिन्हा अध्यक्ष और प्रदीप जैन कोषाध्यक्ष हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago