मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। सूत्रों के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद कल पूर्णिया की उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। सूत्रों के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद कल पूर्णिया की उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके तीसरे चरण के प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री 27 जनवरी की जगह सोमवार यानी 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे और वहां जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री 29 जनवरी को कटिहार में प्रगति यात्रा पर रहेंगे जबकि मधेपुरा में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा होगी। इस दौरान सीएम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा तो करेंगे ही करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात भी जिले के लोगों को देंगे।
कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की तबीयत थोड़ी नासाज है इसलिए प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है हालांकि कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से सीएम की कल पूर्णिया में होने वाली प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गई है।
समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…
बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…