Bihar

चिराग पासवान ने की BPSC री-एग्जाम की मांग, बोले- ‘सरकार में हूं इसलिए धरना-आंदोलन नहीं कर सकता…’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई में साफ किया है कि 70वीं BPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी होने पर रोक नहीं लगायी जाएगी. इधर 70वीं BPSC PT विवाद में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है. बीपीएससी पीटी रिएग्जाम की मांग करते हुए चिराग पासवान ने कई सवाल भी खड़े किए. चिराग पासवान ने सरकार में शामिल रहने और गठबंधन धर्म की मजबूरी बताते हुए कहा कि अगर वो विपक्ष में होते तो आंदोलन भी करते.

चिराग ने BPSC परीक्षा में धांधली का जिक्र किया

चिराग पासवान से एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में BPSC विवाद से जुड़े सवालों का जवाब दिया. चिराग पासवान ने अपने स्टैंड को लेकर कहा कि-‘ मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से छात्रों के साथ हैं. मैं मानता हूं कि कहीं ना कहीं इस परीक्षा में धांधली हुई है. कुछ तो अनियमितता बरती गयी जिसके कारण रीएग्जाम की नौबत आ गयी.

रीएग्जाम की मांग चिराग ने की

चिराग ने कहा कि मामला तब और गंभीर होता है जब आप एक ही परीक्षा को दो बार कराते हैं. दूसरी बार परीक्षा केवल कुछ ही बच्चों के लिए कराते हैं. ये उस सेंटर का रीएग्जाम था जिसके बच्चों को बाद में 22 सेंटरों पर बैठाकर एग्जाम लिया गया. यानी 22 सेंटरों में गड़बड़ी हुई थी. ऐसे में BPSC की जिम्मेदारी बनती है कि सभी बच्चों के पास बराबर मौके हों. किसी को एडवांटेज नहीं मिले इसलिए पूरी परीक्षा को फिर से करानी चाहिए.

बोले चिराग- सरकार में हूं इसलिए आंदोलन नहीं कर सकता

चिराग ने हाई लेवल जांच कमिटी बनाकर इसकी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि कई लोगों से परीक्षा की शिकायतें मिली. सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने का भी जिक्र किया. चिराग ने कहा कि मैं अगर विपक्ष में होता तो सरकार तक बात पहुंचाने के लिए आंदोलन और धरना सब करता लेकिन सरकार का मैं अभी हिस्सा हूं ऐसे में गठबंधन की मर्यादा इसकी इजाजत नहीं देती है कि मैं इस तरह के आंदोलन या धरना का हिस्सा बनूं.क्योंकि गठबंधन में आपको मौका मिलता है कि सरकार के पास आप अपनी बातें रखें और मैं ये लंबे समय से करता आ रहा हूं. चिराग ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से भी रीएग्जाम की मांग कई बार की है. मुझे उम्मीद है सरकार सही फैसला लेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

9 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

10 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

11 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

15 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

17 घंटे ago