Bihar

BPSC ने प्रशांत किशोर से भ्रष्टाचार का सबूत मांगा, पीके को भेजा कानूनी नोटिस

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर कानून पचड़े में फंस गए हैं। आयोग की ओर से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है। बीपीएससी की लीगल टीम ने प्रशांत किशोर के बयानों का हवाला देते हुए उन्हें यह नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के सात दिनों में भीतर पीके को जवाब देने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आयोग की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

आयोग के अधिवक्ता संजय सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में प्रशांत किशोर को 2, 3 और 6 जनवरी को बीपीएससी के खिलाफ यूट्यूब पर दिए गए उनके बयान को आधार बनाकर आरोपों के संबंध में साक्ष्य मांगा गया है। नोटिस में बीपीएससी की नौकरियों के लिए पैसे लिए जाने संबंधी उनके आरोपों का जिक्र करते हुए इसका आधार बताने को कहा गया है। सबूत नहीं दिए जाने पर उनके खिलाफ आयोग की ओर से कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई है।

प्रशांत किशोर के अलावा कई अन्य लोगों को भी नोटिस भेजा गया है। आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष के निर्देश पर लीगल टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि 13 दिसंबर को हुई बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितता के आरोप लगाते हुए प्रशांत किशोर आंदोलन कर रहे हैं। वे 2 जनवरी से अनशन पर हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि इस परीक्षा में 1000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, पदों को बेचा गया है।

पीके की जन सुराज पार्टी की ओर से इस संबंध में पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका भी लगाई गई है। इस पर 15 जनवरी को सुनवाई होगी। याचिका में बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली की जांच की मांग करते हुए पुनः परीक्षा की मांग की गई है। साथ ही जांच होने तक एग्जाम का रिजल्ट जारी नहीं करने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

5 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

7 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

10 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

21 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

21 घंटे ago