Bihar

बिहार विश्वविद्यालय में बवाल: चंदे को लेकर भिड़े दो छात्र गुट, मारपीट-तोड़फोड़, तनाव के बाद फोर्स तैनात

मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सोमवार को सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर दो छात्र गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल साइंस डिपार्टमेंट में हुई इस घटना में ठक्कर बाप्पा हॉस्टल के दो छात्र घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झड़प के दौरान लोहे की रॉड का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।

विवाद का कारण बना चंदा वसूली

घटना सोमवार को विश्वविद्यालय के सोशल साइंस डिपार्टमेंट में उस समय हुई, जब सरस्वती पूजा के लिए चंदा वसूली के दौरान दो गुटों के बीच बहस शुरू हुई। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। हिंसा के दौरान ठक्कर बाप्पा हॉस्टल के दो छात्र, राजू कुमार और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल छात्र का बयान

घायल छात्र राजू कुमार ने बताया, ‘हम लोग पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट से होकर गुजर रहे थे, तभी 15-20 छात्रों का समूह आया और सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांगने लगा। हमने मना किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उनके पास लोहे की रॉड थी, जिससे उन्होंने हमला किया। इस झगड़े में मुझे हाथ, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।’

पुलिस ने किया मामला दर्ज: SDPO

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीपीओ सीमा देवी ने कहा, ‘सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ, जिसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।’

जबरन चंदा वसूली की होगी जांच

पुलिस ने कहा है कि जबरन चंदा वसूली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी मामले में सहयोग मांगा गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago