Bihar

बिहार में डीआईजी ने लिया बड़ा एक्शन, अवैध वसूली मामले में ट्रैफिक DSP समेत तीन पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

बिहार के पूर्वी चंपारण में डीआईजी ने एक ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है. ट्रैफिक डीएसपी पर ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीआईजी हरकिशोर राय ने ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है. डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने ट्रैफिक डीएसपी समेत तीन दलालों पर केस दर्ज किया है.

जांच में आरोप सही पाये जाने पर हुई कार्रवाई

मामले के संबंध में बताया जाता है कि बेतिया डीआईजी हरकिशोर राय ने बगहा के ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ बड़ी कर्रवाई की है. डीआईजी ने बगहा के ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है.

ट्रैफिक डीएसपी पर यूपी से आने वाली ट्रकों से पैसा वसूलने का आरोप लगा था. इस आरोप की विभागीय स्तर पर जांच की गयी. जांच रिपोर्ट में यह कहा गया कि डीएसपी पर लगे आरोप सही हैं. रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी ने कानून के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है.

डीआईजी ने सरकार को लिखा गया पत्र

डीआईजी हरकिशोर राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार पर अवैध वसूली के आरोप लगने के बाद इसकी जांच कराई गई. जांच में अवैध वसूली का मामला सही पाया गया है. इसके बाद ट्रैफिक डीएसपी समेत तीन दलालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. डीएसपी पर कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है. डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि आरोपी डीएसपी के खिलाफ सरकार को पत्र लिखा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago