Bihar

बिहार में चलती ट्रेन में युवक की हो गई ह’त्या, 7 महीने के अंदर ऐसी दूसरी घटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

गया से किऊल, जमालपुर और भागलपुर के रास्ते हावड़ा जाने वाली गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में मंगलवार को सफर कर रहे लगभग 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान तेतरहाट थाना के महिसोना गांव निवासी सहदेव साह के पुत्र धर्मेंद्र साह के रूप में हुई है। मृतक के पास एक केस से जुड़े कागजात थे। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में युवक की हत्या की गई है। किऊल जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद चार अपराधी यात्रियों से भरे कोच में घटना को अंजाम देने के बाद चेन पूलिंग कर ट्रेन से उतरकर आसानी से फरार हो गए।

वारदात वाली बोगी में सफर कर रहे यात्री की मानें तो किऊल स्टेशन से लगभग 3:40 पर ट्रेन जैसे ही खुली, आउटर सिग्नल के पास पहुंचते ही चार अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। चार हमलावरों में दो के हाथ में पिस्तौल था। घटना की जानकारी मिलते ही रेलगाड़ी में मौजूद रहे रेल पुलिस के जवानों ने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। किऊल स्टेशन पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के सिर में गोली मारी गई। कुछ यात्रियों का कहना था कि दो लोग थे जिन्होंने दो पिस्तौल से गोली चलाई। कुछ यात्रियों का कहना था कि पीड़ित के सिर में एक गोली लगी है। रेल पुलिस किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से परहेज करती दिखी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। किऊल रेल डीएसपी जावेद अहमद ने बताया कि मृतक के पास से जमीन और केस-मुकदमा से जुड़े कागजात मिले हैं। मृतक के घर से भी स्थानीय पुलिस के सहयोग से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना का कारण प्रथम दृष्टतया जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पिछले साल 25 जून को पटना-गया रूट पर मसौढ़ी के रहने वाले जमीन कारोबारी की भी चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले जगदीश सिंह उर्फ भोला शर्मा को तब मार दिया था जब रात में वो पटना से अपने घर ट्रेन से लौट रहे थे। जगदीश ने हत्या से कुछ दिन पहले अपने ही बड़े भाई से जान का खतरा होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

12 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

13 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago