बिहार के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर करने वाले बीपीएल (कुटीर ज्योति) और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली मिलेगी। राज्य के सवा करोड़ से अधिक ग्रामीण घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा दर की तुलना में आगामी 1 अप्रैल 2024 से यह रियायत मिलेगी। खासकर वैसे उपभोक्ता जो महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे उन्हें 40 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है। विनियामक आयोग का निर्णय आते ही यह प्रभावी हो जाएगा।
अभी कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं को 50 यूनिट तक 7.42 रुपये प्रति यूनिट बिजली का प्रावधान है। इसमें सरकार 5.45 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती है और उपभोक्ताओं को मात्र 1.97 रुपये प्रति यूनिट ही देना पड़ता है। लेकिन, 50 यूनिट से अधिक खपत होने पर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ता है। जबकि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक बिजली खपत करने पर 7.42 रुपये प्रति यूनिट का प्रावधान है। लेकिन राज्य सरकार इसमें से 4.97 रुपये प्रति यूनिट का अनुदान देती है और लोगों को 50 यूनिट तक बिजली खपत करने पर मात्र 2.45 रुपये प्रति यूनिट के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ रहा है। वहीं 50 यूनिट से अधिक खपत करने पर 7.96 रुपये प्रति यूनिट का प्रावधान है। इसमें से राज्य सरकार 5.11 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती है और उपभोक्ताओं को मात्र 2.85 रुपये प्रति यूनिट के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ रहा है।
बिजली कंपनी की ओर से विनियामक आयोग को सौंपी गई टैरिफ याचिका में ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्लैब करने का प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव में कंपनी ने न्यूनतम शुल्क ही रखा है। यानी उपभोक्ताओं से 7.42 रुपये प्रति यूनिट ही वसूलने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर अनुदान मिलने के बाद उपभोक्ताओं को मात्र 2.45 रुपये प्रति यूनिट ही बिजली बिल देना होगा। चूंकि अभी 50 यूनिट से अधिक खपत करने पर कुटीर ज्योति और ग्रामीण घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 2.85 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल देना पड़ रहा है। ऐसे में एक अप्रैल के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं में जो 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे, उनको 40 पैसे प्रति यूनिट की बचत होगी।
ग्रामीण इलाकों में जो घरेलू उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएंगे उन्हें एक अप्रैल से 65 पैसे यूनिट तक सस्ती बिजली मिलेगी। कंपनी ने राज्य भर के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव सौंपा है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों के कुटीर ज्योति और घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जो अपने यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएंगे और महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे तो उनको 65 पैसे यूनिट तक सस्ती बिजली मिलेगी।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…