Bihar

बिहार के बाजारों में 500 के नकली नोट; कहीं आपकी जेब में तो नहीं? ऐसे करें पहचान

बिहार में नकली नोट के तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। बाजार में बड़े पैमाने पर 500 रुपए के नकली नोट उतारे जाने की खुफिया सूचना के बाद पटना पुलिस चौकस हो गई है। नकली नोट खपाने की खुफिया जानकारी के बाद तस्करों के मंसूबे नाकाम करने में पुलिस जुट गई है। बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने पटना सहित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। डीएम के साथ एसएसपी और एसपी को इस बाबत पत्र लिखा है।

इस पत्र में नकली नोट के धंधे पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक विशेष शाखा की आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग को जानकारी मिली है कि तस्कर पांच सौ रुपए के नकली नोट बाजार में खपा रहे हैं। नोट को बारीकी से तैयार किया गया है लेकिन तस्करों ने एक बड़ी चूक कर दी है।

बाजार में जो नकली नोट भेजे गए हैं उसमें अंग्रेजी में Reserve Bank of India की जगह Resarve Bank of India छपा है। विशेष शाखा ने तस्करों की इस गलती को पकड़ते हुए नोट का नमूना भी अपने पत्र के साथ जिलों को भेजा है। इस गलती को पकड़कर आप भी असली और नकली की पहचान कर सकते हैं।

पांच सौ रुपए के नकली नोट की जानकारी साझा करते हुए पुलिस की खुफिया इकाई ने जिलों में विशेष जांच अभियान चलाने को कहा है। साथ ही प्रशासनिक सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की सलाह दी है। नकली नोट की बरामदगी और इसे बाजार में खपाने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों से विशेष शाखा को अवगत कराने को भी कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago