Bihar

24 लोगों को मिला ईनाम: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की जानकारी देने पर 5000, ट्रक पर 10 हजार मिले

बिहार में अवैध बालू खनन को रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग लगातार कई स्तरों पर काम कर रहा है। विभाग ने अवैध उत्खनन के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के खाते में इनाम की राशि भेजने का फैसला लिया है। इसी योजना के तहत आज 24 लोगों को इनाम दिया गया। इस बात की जानकारी खुद विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी है।

खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खनन माफियाओं के विरुद्ध करवाई में सहयोग करने वाले लोगों के लिए बिहारी योद्धाओं को सम्मान देने की योजना सीएम नीतीश कुमार के द्वार शुरू की गई। ऐसे में आज 24 लोगों को इनाम दिया गया है। इनलोगों को हमने एक नई संज्ञा दी है। यह लोग बिहारी योद्धा कहलाएंगे। हमने आज 24 बिहारी योद्धाओं को इनाम दिया है।

सिन्हा ने बताया कि इन बिहारी योद्धाओं के अकाउंट में 10 हजार राशि भेजने की शुरुआत कर दी गई है। सूबे के अंदर अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर पकड़वाने वाले को 5 हजार और ट्रक पकड़वाने वाले को 10 हजार बिहारी योद्धा को दिया जाता है। पिछले नवंबर 2024 तक 1 हजार 718 करोड़ का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति में प्राप्त किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सूबे के अंदर अब ओवरलोडिंग बंद हैं। ट्रांजिट चलान की व्यवस्था की जा रही है। इस काम के बाद बालू माफिया को जल्द से जल्द समाप्त हो जाएंगे। अब तक 2742 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि 1080 गिरफ्तारी एवं 8696 वाहनों को जप्त किया गया है। इसके साथ ही कुल 21327 छापेमारी हुई है और अवैध खननकर्ताओं से कुल ₹1,09,47,91,000/- (एक सौ नौ करोड़ सैंतालीस लाख एकानवे हजार रूपये) दण्ड मद में वसूली गयी है।

इधर, बिहटा कोयलबार में जाम की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उसके लिए एक्शन लिया जा रहा है। जरूरत होने पर दूसरी सड़क भी बनाई जाएगी। बालू के ट्रक से जाम नहीं लगे इसके लिए कई निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अवैध खनन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अब इसपर बहुत हद तक लगाम लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

12 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

12 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

17 घंटे ago