Bihar

अरविंद केजरीवाल पर भड़के चिराग पासवान, पूछा- बिहारियों से नफरत क्यों? भुगतना होगा नतीजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिहार और यूपी के निवासियों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे सियासत में भूचाल मचा है। बिहार और उत्तर प्रदेश के नेता उनपर लगातार हमला बोल रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और लोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अरविंद केजरीवाल पर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को इसका नतीजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी नारजगी का इजहार किया है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट डालकर चिराग पासवान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बिहारियों को फर्जी वोटर कहा है। केजरीवाल जी का ये बयान बेहद निंदनीय है, जो कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल जी को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों ?

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के समग्र विकास में यूपी और बिहार के लोगों की एक बड़ी भूमिका रही है। देश और दुनिया भर से लोग नई दिल्ली आते है , ऐसे में बिहारियों का अपमान करना एक सत्ताधारी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है उसका परिणाम आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। नई दिल्ली में NDA की प्रचंड जीत देखकर केजरीवाल जी बौखला गए है। इधर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस बिहार और यूपी के लोगों ने वोट देकर केजरीवाल को सीएम बनाया उन्हीं लोगों को गाली देते हैं। वे जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद कर देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था कि बिहार और यूपी से लोगों को लाकर उत्तर प्रदेश में फर्जी वोटर बना दिया जाता है। कहा कि मात्र 15 दिनों में वोटर बनाने के 13 हजार आवेदन आ गए। ये कौन लोग हैं। बिहार यूपी के एनडीए नेताओं ने केजरीवाल के इस बयान को लपक लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

3 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

4 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

5 घंटे ago