Bihar

बिहार के इन 9 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, IPS और सब-इंस्पेक्टर भी हैं शामिल, देखिए लिस्ट…

गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के नौ अफसरों को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा. विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जा रहे इन पदकों के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है उनमें एडीजी, डीएसपी, कमांडेंट, एसपी, सब इंस्पेक्टर और एएसआइ शामिल हैं. अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम, आइपीएस संजय कुमार और आइपीएस मनोज कुमार भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

इन पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा पदक

अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है. जबकि कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, एसपी संजय कुमार और मनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर जय प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार, सब-इंस्पेक्टर शशिकांत और एएसआइ अमितेश कुमार उपाध्याय को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है.

विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए मेडल

बता दें कि पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए यह पदक दिया जाता है. अपराध पर लगाम लगाने या अपराधियों की गिरफ्तारी आदि से जुड़ी उपलब्धियों को लेकर पुलिसकर्मियों को ये मेडल दिया जाता है.सेवा में विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जाता है. अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार को यह मेडल इसबार मिलेगा. जबकि सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ सेवा देने के लिए पुलिसकर्मियों को मिलता है. बिहार के 7 पुलिसकर्मियों को यह मेडल मिलेगा.

इसबार इतने पदक दिए जा रहे…

गौरतलब है कि इस बार गणतंत्र दिवस 2025 पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 746 पदक दिए जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago