Bihar

कन्फर्म टिकट होने के बावजूद वैशाली एक्सप्रेस में जुर्माना वसूली का मामला, रेलवे ने लिया बड़ा ऐक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में टिकट विवाद के बाद एक यात्री से 10 हजार रुपये जुर्माना लेने का मामला सामने आया है. रेलवे कर्मचारियों की ओर से की गई इस गलती के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और यात्री को उसकी राशि वापस कर दी गई.

यात्री पर दबाव डालकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराया

आयुष आनंद नामक यात्री ने बताया कि उन्होंने गाड़ी संख्या 12553 से यात्रा शुरू की थी. बरौनी स्टेशन के बाद एक टीटीई ने उनसे उलझते हुए कन्फर्म टिकट होने के बावजूद 10 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर मांगे. यात्री पर दबाव डालकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे भी ले लिए गए. लेकिन जब यात्री ने जुर्माने की रसीद मांगी, तो रेलवे स्टाफ ने इसे देने से इनकार कर दिया, जिससे यात्री ने अधिकारियों को टैग करते हुए शिकायत की.

सीटीटीआइ की मौजूदगी में पूरी राशि यात्री को वापस

शिकायत मिलने के बाद रेल मदद की ओर से तुरंत कार्रवाई की गई. सीटीटीआइ बरौनी और समस्तीपुर को मामले की सूचना दी गई और जांच शुरू की गई. ऑन ड्यूटी टीटीई ने स्वीकार किया कि यात्री ने गलत नंबर पर पैसे ट्रांसफर किए थे, जिसके बाद सीटीटीआइ की मौजूदगी में पूरी राशि यात्री को लौटा दी गई.

जांच रिपोर्ट के बाद अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई

हालांकि जुर्माने की राशि लौटाने की कार्रवाई के बाद भी कई सवाल उठने लगे हैं, जैसे कि जुर्माने के नाम पर किस नंबर पर पैसे लिए गए. जांच प्रक्रिया जारी है और अधिकारियों के बीच हलचल तेज हो गई है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है. जांच रिपोर्ट के बाद अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago