Bihar

तेजस्वी यादव की घोषणा पर चिराग पासवान हो गए फायर, नब्बे का दशक और MY समीकरण तक याद दिलाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजद नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो उनकी सरकार महिलाओं के लिए ‘माई बहन मान योजना’ की शुरुआत करेंगे जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सरकार हर महीने 2500 रुपए देगी. उनके बैंक खाते में ये राशि भेजने की बात तेजस्वी यादव ने की. वहीं उनके इस ऐलान के बाद अब प्रदेश की सियासत भी इसे लेकर गरमायी हुई है और सत्ता पक्ष के नेताओं ने तेजस्वी यादव समेत आरजेडी पर तंज कसना और उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और चिराग पासवान समेत कई नेताओं ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

तेजस्वी की घोषणा पर चिराग का तंज

तेजस्वी यादव ने बिहार में अपनी सरकार बनने के बाद महिलाओं को ‘माई बहन मान योजना’ लाकर प्रति माह आर्थिक मदद करने का ऐलान किया तो चिराग पासवान ने उन्हें निशाने पर लिया. चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘यहां अबतक किसकी सरकार थी? नब्बे के दशक को याद किजिए. इनके ही परिवार का सदस्य मुख्यमंत्री था. उस समय इन्हें न माई याद आई, न बहन. उस समय इन्हें सिर्फ अपना MY समीकरण याद आया, जिसमें ये लोग जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटते थे.

मेरी ही मां-बहन को इनकी पार्टी के लोगों ने गाली दी- बोले चिराग

चिराग पासवान ने तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘ये लोग आज जिस बहन की बात कर रहे हैं, उसी को गाली देते हैं. मेरे ही परिवार में मेरी ही मां-बहन को इनकी पार्टी के लोगों ने गाली दी.’ केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी की घोषणा को एनडीए सरकार के द्वारा लागू योजना का नकल बताते हुए कहा कि ये उन्हीं योजनाओं की नकल कर रहे हैं जो हमारी एनडीए सरकारों ने अलग-अलग राज्यों में लागू की है.

विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बोले

चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता से बाहर होते ही इनकी भाषा बदल जाती है. चिराग ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भी कहा कि अब इन्हें विशेष राज्य का दर्जा याद आया है लेकिन जब केंद्र में इनकी सरकार और इनके मंत्री थे, तब इन्हें ये क्यों याद नहीं आया?

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

55 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

1 घंटा ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago