Bihar

तय तारीख को एग्जाम, सर्वर में खामी आधारहीन; BPSC 70वीं परीक्षा में बदलाव से आयोग का इनकार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। तारीख में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी हो चुका है।

आयोग ने कहा है कि 23 सितंबर को विज्ञापन जारी हुआ और 28 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था, लेकिन अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए इसे चार नवंबर तक विस्तारित किया गया था। इस अवधि में चार लाख 80 हजार आवेदन आए।

अंतिम चार दिनों में एक लाख 30 हजार आवेदन प्राप्त हुए। बीपीएससी ने यह स्पष्टीकरण विभिन्न स्रोतों से सर्वर में खामी के कारण काफी संख्या में ऑनलाइन आवेदन नहीं होने के कारण निर्धारित परीक्षा की तारीख को बढ़ाने की मांग के बाद दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सर्वर में खामी संबंधित शिकायतें आधारहीन है। यूपीएससी व राज्य लोक सेवा आयोगों एवं अन्य परीक्षा संस्थानों द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए यह तिथि निर्धारित की गई है।

यह परीक्षा 13 दिसंबर को एकल पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी। इसके लिए ई-एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र पर ससमय उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हों। इधर, कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर छूटे लोगों के लिए मौका देने तथा लाठीचार्ज में जख्मी लोगों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करने की मांग की। आयोग ने कहा कि अब समय नहीं है। किसी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago