Bihar

बेहतर काम करने वाले समस्तीपुर के 2 समेत बिहार के 12 शिक्षकों को मिला टीचर ऑफ द मंथ का अवार्ड, देखें लिस्ट

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ के नेतृत्व में विभाग में एक नई पहल की शुरुआत की गई है. इस पहल के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को टीचर ऑफ द मंथ (महीने का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक) के सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है.

बिहार में 12 शिक्षकों को अवार्ड :

विभाग की यह बेहतरीन पहल है. जिसके तहत आज बुधवार को विभाग ने समस्तीपुर के 2 समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 12 शिक्षकों को टीचर्स ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया है. इस संबंध में सभी शिक्षकों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र जारी किया गया है. नवंबर महीने में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया है.

यह भी पढ़े : शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने अचानक समस्तीपुर के इस स्कूल में हेडमास्टर को किया वीडियो कॉल, जानें उन्होंने क्या कुछ कहा…

12 शिक्षकों को मिला बेहतर काम का इनाम :

नवंबर माह में शिक्षा विभाग द्वारा बेहतरीन काम के लिए सम्मानित होने वाले शिक्षकों में समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभन के गौतम बिहारी, समस्तीपुर के दलसिंह सराय के कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के रामनुराग झा, गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहा बाजार उच्च विद्यालय के सुधांशु कुमार का नाम है. इसके साथ ही जमुई के बरहट प्लस 2 स्कूल की अलका भारती, किशनगंज के वीरपुर देवीस्थान प्राथमिक विद्यालय के शादाब कमर, मधेपुरा के बिहारीगंज प्रखंड के हथिऔंधा रैना टोला के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय के विकास कुमार, मुजफ्फरपुर के बनवासपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पवन कुमार का नाम शामिल है.

शिक्षा विभाग ने बाढ़ के अचुआरा मध्य विद्यालय की ममता यादव, पूर्वी चंपारण के केसरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनिया की प्रज्ञा प्रिया, सीवान के महाराजगंज प्रखंड के हरकेशपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बीरबल पंडित, सीतामढ़ी के मलहा टोल मध्य विद्यालय की प्रियंका कुमारी और सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मो. इंजमाम-उल-हक को सम्मानित किया है.

‘शिक्षक बेहतर कार्य के लिए प्रेरित होंगे’ :

विभाग के इस निर्णय से शिक्षक खुश हैं. सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक प्रफुल्लित हैं कि उनके कार्य को सराहा गया है. इसके अलावा शिक्षा विभाग ने भी सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

4 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

4 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

17 घंटे ago