समस्तीपुर :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली के तत्वावधान में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए शहर में कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 14 और 15 दिसंबर को एक पाली में इन केंद्रों पर होगी। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सभी केंद्रों के प्रधान को सौंपी गई है।
परिषद ने स्थानीय स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल समस्तीपुर के प्रिंसिपल नीरज कुमार सिंह को सभी केन्द्रों की परीक्षा का संयोजक बनाया है। परिषद की ओर से केन्द्रों को परीक्षा संचालन के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। समस्तीपुर में जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल, होली मिशन हाई स्कूल, जेपी सेंट्रल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय ईसीआर, एन एस पब्लिक स्कूल, पोदार इंटरनेशनल स्कूल, आर एन ए आर कॉलेज, साधना देवी विद्यापीठ, सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल, कैंपस पब्लिक स्कूल जीवी इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…