Bihar

सीमा हैदर और सचिन के नाम पर बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार लोगों ने मिलकर लगाया 100 करोड़ का चूना

अरुणाचल प्रदेश में GST के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इसमें सरकार से 99.31 करोड़ रुपये ले लिए और इस फर्जीवाड़े में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर वाले सचिन के फोटो का भी गलत इस्‍तेमाल किया गया. इस मामले में अरुणाचल पुलिस ने दरभंगा से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. अरुणाचल प्रदेश से आए पुलिस के जांच अधिकारी रणधीर कुमार झा ने पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी दी है. उन्‍होंने कहा सिद्धि विनायक ट्रेडिंग कंपनी बना कर फर्जीवाड़ा किया गया है.

जांच अधिकारी रणधीर कुमार झा ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में कई और भी लोगों की तलाश है. उन्‍होंने कहा कि जालसाजों ने बड़ा खेल खेला और 658 करोड़ रुपए का फेक इनवॉइस इशू करवाया. इसके एवज में 99.31 करोड़ सरकार का रुपया टैक्स के रूप में वापस ले लिया है. अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने कहा यह मामला सरकारी राशि के गबन का है. सरकार को धोखा देकर यह रकम गलत तरीके से ली गई थी, इस मामले का खुलासा हो गया है. यहां से 2 आरोपियों को अरेस्‍ट कर उनका वारंट लिया जा रहा है. इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी.

दरभंगा से 2 आरोपी अरेस्‍ट, अरुणाचल प्रदेश ले गई पुलिस

अरुणाचल प्रदेश में फर्जी कंपनी बनाकर सरकार के तकरीबन एक अरब रुपये गबन करने का आरोपी को दरभंगा में गिरफ्तार किया गया है. अरुणाचल पुलिस को यह सफलता दरभंगा पुलिस की मदद से मिली. इसमें फर्जीवाड़ा करने वाले 2 आरोपी आशुतोष झा और विपिन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपी को दरभंगा अदालत में पेश किया गया जहाँ से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अरुणाचल पुलिस दोनों आरोपी को अपने साथ गिरफ्तार कर अरुणाचल लेकर चली गई.

99.31 करोड़ रुपया सरकार से टैक्स रिटर्न के रूप में वापस लिया था

बताया जाता है कि पूरा मामला अरुणाचल प्रदेश का है जहाँ सिद्धि विनायक ट्रेडिंग नाम का एक फर्जी कंपनी बनाया गया और इस फर्जी कंपनी के नाम पर पहले GST के लिए 658 करोड़ का फेक इनवॉइस इशू करवाया गया और इस इनवॉइस के एवज में 99.31 करोड़ रुपया सरकार से टैक्स रिटर्न के रूप में वापस लिया था और यही सरकार का पैसा फर्जी तरीके से निकाल कंपनी के सभी लोग गबन कर गया. बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान से भारत आई चर्चित महिला सीमा हैदर के सचिन के तस्वीर का भी प्रयोग किया गया है. अब पुलिस पूरे मामले के तार पाकिस्तान से भी जोड़कर जांच करेगी. जानकारी यह भी है कि इस फर्जीवाड़े में एक पाकिस्तानी यूटूबर भी शामिल है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago