Bihar

BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र के साथ मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में 13 दिसंबर को बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 70th Prelims Exam) के दौरान बवाल काटने एवं प्रश्न पत्र लेकर भागने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने परीक्षा हॉल से गायब प्रश्न पत्र का बंडल व एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा हॉल से गायब प्रश्न पत्र का बंडल आरोपित छात्र के घर से बरामद किया गया। बंडल में 12 प्रश्न पत्र थे। अगमकुआं थाना में इस मामले को लेकर गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने विस्तार से जानकारी दी।

‘अज्ञात लोगों ने आकर हंगामा किया’

उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा बापू परीक्षा परिसर में हो रही थी। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आकर परीक्षा परिसर के मुख्य द्वार के बाहर मुख्य सड़क पर हंगामा किया जाने लगा। हंगामा करने वाले परिसर में परीक्षा दे रहे अन्य परीक्षार्थियों की परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने लगे। दंडाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आवेदन दिया गया।

कैमरों से खुला राज

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआइटी टीम का गठन कर विशिष्ट आसूचना ईकाई एवं अगमकुआं थाना की पुलिस को शामिल किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल पर लगे क्लोज सर्किट कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर तकनीकी अनुसंधान में अभियुक्त की पहचान सुपौल जिला के जगतपुर निवासी संजय कुमार झा के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई।

इस मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि मनीष वर्तमान में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड संख्या-04 में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रहा था।

बीपीएससी की परीक्षा रद करने के लिए प्रदर्शन

बीपीएससी एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बापू परीक्षा परिसर के साथ ही पूरे राज्य में नए सिरे से परीक्षा करवाई जाए। पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामे के बाद सिर्फ इसी सेंटर की परीक्षा रद की गई है। इस सेंटर की परीक्षा जनवरी में दोबारा आयोजित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago