Bihar

पटना से प्रगति यात्रा के लिए रवाना हुए CM नीतीश, गांधी जी की कर्म भूमि से शुरू होगा कार्यक्रम

सीएम नीतीश कुमार आज सोमवार से प्रगति यात्रा पर निकल गए हैं। इसको लेकर सीएम आज मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सीधे पटना एअरपोर्ट पहुंचे। पटना से हेलीकॉप्टर से पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर जाएंगे और फिर वहां से यात्रा शुरू करेंगे।मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण से अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत करेंगे। प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रगति यात्रा की शुरूआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से हो रही है। 24 दिसंबर को नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण में रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।26 दिसंबर को नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा होगी।वहीं, 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का समापन होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने निश्चय यात्रा निकाली थी। इसका उद्देश्य सात निश्चय के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करना था। 9 नवंबर 2016 से इस यात्रा का आगाज हुआ था। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी कहा था कि सीएम भीषण ठंड में हर साल यात्रा करते हैं और लोगों से फीडबैक लेते हैं। इस बार प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनसे फीडबैक लेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे।

मालूम हो कि, सबसे पहले 12 जुलाई 2005 से नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। 9 जनवरी 2009 से विकास यात्रा की शुरुआत हुई थी। 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा शुरू की गई थी। 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा की शुरुआत हुई थी। 28 अप्रैल 2010 से नीतीश कुमार विश्वास यात्रा पर निकले थे। 9 नवंबर 2011 से नीतीश कुमार ने सेवा यात्रा की शुरुआत की थी और 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा पर निकले थे। 13 नवंबर 2014 को संपर्क यात्रा निकाली थी। 9 नवंबर 2016 से निश्चय यात्रा का आगाज हुआ था। 12 दिसंबर 2017 से समीक्षा यात्रा की शुरुआत हुई थी। 3 दिसंबर 2019 से सीएम ने जल जीवन हरियाली यात्रा शुरू किया गया था। 22 दिसंबर 2021 को सीएम ने समाज सुधार यात्रा शुरू किया गया था। वहीं, आखिरी बार समाधान यात्रा के तहत नीतीश कुमार 5 जनवरी 2023 से बिहार भ्रमण पर निकले थे।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

2 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

13 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago